कुटेला धाम आस्था व सतनाम बाड़ा सतमार्ग पर चलने की राह दिखाती हैं
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
भिमोत्सव समिति छ ग का टीम गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग के नेतृत्व में देश की प्रथम शिक्षक सावित्री बाई फुले के जन्मदिन की बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम रैली में शामिल होने के पश्चात सतनामी समाज के धाम कुटेला ,बोड़सरा सतनाम बाड़ा का भ्रमण किया ,प्रांताध्यक्ष नवरंग ने बताया कि बोड़सरा में संत शिरोमणि गुरुघासी दास बाबा के पुत्र महान बलिदानी राजा बालक दास के कर्म भूमि है जहाँ आज भी 7सात सौ साल पहले बने स्मारक ,रजवाड़ा विद्यमान हैं वहीं बाबा गुरुघासी दास के पुत्री सहोदरा माता पत्नि बुद्धू दिवान की समाधि स्थल कुटेरा धाम में विद्यमान हैं ,जहाँ उनके समय के बड़ा तालाब हैं ।
कुटेरा व बोड़सरा धाम के बीच में अरपा नदी के तट समीप विद्याडीह में गवर्मेन्ट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष बसंत जांगड़े द्वारा खुद के संसाधनों से निर्मित बहुजन समाज में जन्मे महान संत का उद्गृत वाड़ी से सुसज्जित आवासीय सतनाम बाड़ा का निर्माण कराया है जहाँ प्रति रविवार को बाबा गुरुघासी दास सहित महापुरुष व समाज सुधारक के विचारों व संदेश ,वाड़ी का प्रचार प्रसार करती हैं तथा सामाजिक कुरीतियों व नशा मुक्ति के लिए संदेश का वाचन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होता है ।सतनाम बाड़ा अब एक नए आयाम अभिव्यक्ति के साथ साथ विचारों का प्रेषण सथल में परिवर्तित हो गया है
सभी ऐसी जीवंत ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व के स्थल पर अवश्य जाए और मजेदार पिकनिक स्पॉट पर सहपाठियों, सपरिवार प्लान बनाकर जाए
सादर प्रकाशन हेतू
कृष्णकुमार नवरंग
प्रदेशाध्यक्ष
Mo 7898154376

