रायपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की महासमिति की बैठक l
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
पिछली सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों का समय पर निराकरण नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारी एक बार फिर से लामबद्ध हो रहे हैं l संघ के महामंत्री अश्वनी गुर्देकर एवं प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया संघ की पिछली सरकार के समयकाल में स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया एवं राज्य के कर्मचारियों की नाराजगी भूपेश सरकार को भारी पड़ी और परिणाम के रूप में नयी सरकार बनी है l छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा वर्ष 2024 का नववर्ष मिलन एवं प्रांतीय महासमिति की बैठक का आयोजन दिनांक 07/01/2024 दिन रविवार को प्रांतीय कार्यालय रायपुर में सुबह 11 बजे से किया गया है जिसमें सभी प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक उपस्थित रहेंगे जिसमें प्रमुख एजेंडा के रूप में स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों की पूर्ती के लिए आगामी योजना पर विचार विमर्श किया जाएगा l
माननीय संपादक महोदय से अनुरोध है की अपने लोकप्रिय अखबार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करे l

