सामाजिक

आदिवासी अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा रेवाडीह राजनांदगांव में आयोजित किया गया नववर्ष मिलन समारोह

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
शिक्षित एवं संगठित होकर समाज हित में निरंतर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की अपील की गई
राजनांदगांव, 08 जनवरी 2024
अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ आदिवासी समाज रेवाडीह राजनांदगांव द्वारा रविवार 07 जनवरी को कंवर धर्मशाला राजनांदगांव में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा बालोद के सेनानी श्री डी.आर. आचला उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सोरी ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अधिक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग श्री सतीश टीकम, गोंड़वाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष एवं जनसंपर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चंद्रेश ठाकुर, श्रीमती जयंती ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिलाध्यक्ष श्री लेखराम मात्रा, सहायक खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री क्षितिज सोरी, श्री ज्ञान सिंह घावड़े, श्री लाल देव तारम, श्री पवन तुलावी, श्री प्रकाश बोगा, श्री जी.एस. लाटिया एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री आचला ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी समाज के जागरूक एवं प्रबु़द्ध वर्ग के प्रतिनिधि होने के कारण यह वर्ग समाज का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है। उन्होने समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर समाज के हित में निरंतर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रहलाद सोरी ने रेवाडीह राजनांदगांव में पहली बार आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम मे बड़ी संख्यां में समाज के लोगों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त किया। विशेष अतिथि श्री सतीश टीकम ने आदिवासी समाज के लोगो को निरंतर सजग रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को कहा। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर ने आदिवासी समाज के गौरवशाली एतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि जब-जब भी राष्ट्र व समाज के सामने विपत्ति आयी है आदिवासी समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र व समाज की रक्षा में अपना बहुमुल्य भूमिका अदा की है। श्री ठाकुर ने समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित एवं ज्ञानवान बनकर वर्तमान परिस्थिति के सामना करने के लिए सदैव तैयार रहने को कहा। उन्होने समाज के लोगों को नशापान एवं अन्य कुरितियों का परित्याग कर समाज के उत्थान में अपना योगदान देने तथा समाज के गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्गाे के मदद के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के द्वारा बारी-बारी से सपरिवार अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम में समाज के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।