छत्तीसगढ़

कुमार लक्ष्मी नारायण देव हुए पंचतत्वों में विलीन*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री रामविचार, केदार सहित कई विधायक हुए शामिल*

*स्वइच्छा क्षेत्र के लोगों ने बंद किया अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठान*

ज्ञात होकी दिनांक 17.1.2024 को श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव जी का स्वर्गवास हो गया था जिनकी अंतिम क्रिया आज दिनांक 18.1.2024 को उनके मूल ग्राम सुकमा में की गई। इस दुख की घड़ी में स्वइच्छा क्षेत्र के लोगों ने अपना व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखा । अंतिम क्रिया के पश्चात आज लक्ष्मी नारायण पंचतत्वों में विलीन हो गए।

आप श्री करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, श्री कुमार जयदेव व श्री किरण सिंह देव जी(भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी है और श्री विजित देव, श्री श्रृंगवेद देव,कुमारी राशि सिंह देव,श्रीमती आयुषी सिंह देव, श्रीमती प्रेरणा सिंह भदौरिया, श्रीमती दीक्षा सिंह के दादाजी रहे।

देव परिवार के दुख बाटने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,केदार कश्यप, विधायकगण, पूर्व विधायकगण भाजपा व अन्न राजनीतिक दल के सदस्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सैकडो जन शामिल हुए।