कृतिका राज और अदिति मरकाम गोंड समाज के गौरव … इंदरमन मरकाम ने 10 – 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
किसी ने कहा है गरीब घर पैदा होना मेरे बस में नही था… लेकिन गरीब नहीं मरना मेरे हाथ में है… स्व. प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी का आपातकाल में प्रचलित सूत्र वाक्य था जो सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लिखा रहता था. .“दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा” इस सूत्र ने मुझे बहुत प्रभावित किया और इसे अपना लिया. तब मैं कालेज में पढता था. मैंने समझा कि विद्यार्थी जीवन की सफ़लता / असफलता ही जीवन की दशा और दिशा तय करता है. यदि हम अपने घर, परिवार, और समाज के युवा वर्ग को यह समझा पायें तो हमारी बहुत सी समस्याए स्वयं सुलझ जायेंगी. लेंगे. गुणवता पूर्ण शिक्षा से ही समृद्धि प्राप्त होती है, समृद्धि से स्वतंत्र सोच पनपता है.
इसी उद्देह्य को लेकर खरौद राज परसाही नाला प्रधान केंद्र ने अद्वितीय पहल किया है. जिसके तहत दो प्रतिभाशाली छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के सार्वजनिक मंच पर इंदरमन सिंह मरकाम जी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज परसाही नाला ने 10 – 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. ये राशि श्री मरकाम जी ने सामाजिक निधि से नही बल्कि अपने घर से दिया है. उन्हें इस अभूतपूर्व पहल के लिए कोटि कोटि साधुवाद.
समाज की प्रतिभाशाली बेटियों में से एक कु. कृतिका राज ग्राम साजापाली निवासी श्री रुपेश राज की सुपुत्री हैं जिन्होंने दसवीं कक्षा 95% अंको से उत्तीर्ण किया है. दूसरी कु. अदिति मरकाम करूमहू निवासी उमाशंकर मरकाम की बेटी हैं जिन्होंने दसवी की परीक्षा 94 % अंकों से पास की है. अन्य 75% से 90% अंक प्राप्त दसवी एवं बारहवी के चार छात्र छत्राओं को भी आयोजन समिति ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया.
अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस 9 अगस्त को ग्राम रसेडा में किया गया था. गोंडवाना व्यवस्था के अनुसार रसेड़ा परसाही नाला प्रधान केंद्र के अंतर्गत करमहू उपकेन्द्र का एक गाँव है. इस आयोजन में किरारी उपकेन्द्र, परसाही उपकेन्द्र, गतौरा उपकेंद्र, हाथी टिकरा उपकेन्द्र, बरपाली उपकेंद्र सीपत उपकेन्द्र नरियरा उपकेंद्र के सगाजन उपस्थित थे.
कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज परसाही नाला प्रधान केंद्र तथा वीर नारायण सिंह आदिवासी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था. मुख्य अतिथि अकलतरा विधायक मा. राघवेन्द्र सिंह रहे. अध्यक्षता श्री इंदरमन मरकाम ने की. अन्य सम्मानित अतिथियों में सर्वश्री डॉ. सी. पी. सिंह, संरक्षक वीर नारायण सिंह आदिवासी सेवा समिति, रमेश चन्द्र श्याम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, श्रीमती शकुन देव अघरिया, श्रीमती मंजू सिंह. बुधवार सिंह सिदार, आनंद स्वरुप, लकेश्वर सिंह कँवर, साहेब लाल मरकाम, भास्कर सिंह मरकाम, मनहरण सिंह मरकाम, प्रदीप सिंह सिदार्नश्र्मती जानकी सुरेश राज asrpaरसेदा, भगवत प्रसाद जगत, श्रीमती उर्मिला मार्को, मुनि लाल मरावी, शिव शंकर जगत, उर्मिला जगत, प्रेम सागर मरकाम, छेदीलाल नेताम अध्यक्ष सीपत उपकेन्द्र, घनश्याम खुशरो सचिव, शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष, प्रेमसागर मरकाम प्रवक्ता, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज सहित जिले भर कई सम्मानित सगा जन उपस्थित रहे.
विधयाक महोदय ने आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए बारह लाख रूपये अनुदान राशि घोषित की.
(रमेशचंद्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष


