हत्याकांडों पर प्रेसवार्ता में गृह मंत्री से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने माँगा इस्तीफ़ा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
कबीरधाम :- गृह मंत्री के गृह ज़िले सहित प्रदेश में लगातार बढ़ते आपराधो हत्याओं को लेकर कल कवर्धा ज़िले में कांग्रेस के युवाओं ने जंगी आंदोलन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था जिसमें बड़ी संख्या में ज़िले के युवाओं के बीच सरकार को जगाने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश सर्मा व् एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे कवर्धा ज़िला मुख्यालय पहुँचे ।
अपने युवा नेतृत्व के स्वागत में ज़िले के दोनों विंग के ज़िलाध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो बाइक रैली निकाल कर उन्हें रायपुर रोड से स्वागत कर भारत माता चौक में आयोजित सभा स्थल लेकर आये उसके उपरांत सभा को सभी अतिथियों ने संबोधित कर हज़ारो कार्यकर्ताओं ने अपने हुंकार के साथ आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेड घेराव किया जहां सैकड़ो पूलिश जवानों ने उन्हें रोका वही कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच बेरीकेट के सामने काफ़ी देर तक धक्का मुक्की देखने को मिली उसके उपरांत आंदोलनकर्ताओं द्वारा राज्यपाल जी के नाम अपना ज्ञापन मांग संबंधित अधिकारी को सौपा ।
आंदोलन के बाद कांग्रेस भवन कवर्धा में प्रेस वार्ता के दोरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश सर्मा व् नीरज पांडे जी ने पत्रकारों को संबोधित कर कहा कि हमारे प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है चारो तरफ़ हत्या चोरी डकेती आपराधिक मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे है गृह मंत्री के गृह ज़िले में लगातार हत्याकांड हो रहे इस पर उनसे इस्तीफ़े की माँग की है ।

