कैहलूर हिमकल्प फाऊंडेशन व हेल्प ऐज इंडिया द्वारा बुजुर्गों को जागरूक
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ कैहलूर हिमकल्प फाऊंडेशन व हेल्प ऐज इंडिया द्वारा बुजुर्गों को जागरूक करने के लिए डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग जागरूकता शिविर का आयोजन बाड़ा दा घाट तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में किया गया। जिसमें फोन से होने वाले (काल व मैसेज) द्वारा फ्रोड होते हैं उसके लिए बुजुर्गों को जागरूक किया गया। इस शिविर में लगभग 30 बुजुर्गों ने भाग लिया। जिसमें कमला देवी, अनीता कुमारी, गरजा राम, धर्मी देवी, कमला देवी, विमला देवी, ध्यान सिंह आदि हैं।
इस शिविर में हेल्प ऐज इंडिया की तरफ से रंजित जी और कैहलूर हिमकल्प फाऊंडेशन के प्रधान अनिल ठाकुर , सचिव विनोद कुमार व तिलक राज , प्रेरणा ने इस शिविर में भाग लिया

