सामाजिक

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग ने बांटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग,कॉपी,पेन व अन्य जरूरी समान

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
धमतरी-युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज व्दारा शासकीय प्राथमिक स्कूल तथा माध्यमिक स्कूल ग्राम-तुमराबहार में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग,कॉपी,पेन व अन्य जरूरी समानों का वितरण किया। इसके अलावा ग्राम-विश्रामपुर के प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों को स्कूल बैग,कॉपी,पेन वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खूब मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। आने वाले भविष्य में यदि पढ़ाई में आर्थिक समस्या आती है तो समाज की ओर से उन्हे दूर करने का प्रयास करेगें।इसी तरह गोंड़ समाज के सलाहकार डॉ.ए आर ठाकुर ने कहा कि सभी को गुरू के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बिना गुरू के आपका भविष्य अंधकारमय है। वही सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश रावटे ने कहा कि स्कूल पहुंचकर उन्हे अपने बचपन की यादें ताजा हो गई। बच्चे संघर्ष करना सीखें,तभी आप उचाईयों को छू सकते है। कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक डी आर ध्रुव सहित माध्यमिक स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे। इसके अलावा श्यामलाल ध्रुव,खिलेन्द्र पडौटी,मिथलेश सिंह कुंजाम,रामेश्वर मरकाम,भागीरती निषाद,डिकेश नेताम,केवल सिंह,रीना ध्रुव आदि उपस्थित थे।