छत्तीसगढ़

बिलासपुर संभाग में एक मिशाल … गोंड समाज सीपत उपकेंद्र ने सेवाभावी सगा द्वरा समाज को दान की गई जमीन की कानूनन रजिस्ट्री करायी…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

दिवंगत भाउलाल सिदार (मरकाम) ने ग्राम बरेली तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपने स्वामित्व की भूमि खसर न. ७७/४ रकबा ०.१३ एकड़ को गोंड समाज समाज सीपत उपकेन्द्र जिला बिलासपुर को दान कर नोटरी कृत दान पत्र लिख दिया था. उक्त भूखंड में गोंड समाज ने सामुदायिक भवन निर्माण कर पक्का अहाता भी बना दिया है. इस दरमियान दानदाता की मृत्यु हो गई और जमीन की रजिस्ट्री रुक गई. सीपत उपकेन्द्र के सम्मानित सगाजन दानदाता के उत्तराधिकारियों से निरंतर संपर्क और अनुनय-विनय करते रहे. दानदाताओं की मनःस्थिति की वजह से रुकावटें आती रही. अंततः वे रजिस्ट्री के लिए तैयार हुए. जब रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो कुछ कार्यालयीन अवरोध का सामना करना पड़ा. धीरज और समझदारी से उसे भी पार किया गया.
आखिर में २ अगस्त २०२४ को दानदाता के उत्तराधिरियों सर्वश्री / श्रीमती महेसिया बाई मरकाम विधवा भाउलाल मरकाम, हरप्रसाद सिदार (मरकाम) एवं रामप्रसाद सिदार (मरकाम) पिता भाउलाल सिदार (मरकाम) ने समाज के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री की.
इस सामाजिक अभियान में सर्वश्री छेदीलाल नेताम अध्यक्ष, रामसिंह मरकाम सभापति उप महासभा, घनश्याम खुशरो सचिव, रामू जगत सहसचिव, एवं शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष की सुझबुझ और भूमिका महत्त्वपूर्ण रही.