छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपने लंबित मांगों के पूर्ति हेतु स्वास्थ्य भवन सेक्टर-19 नवा रायपुर का सांकेतिक घेराव कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया,
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगभग हजारो के संख्या मे स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए, घेराव के दौरान संचालक स्वास्थ्य सेवाये एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के द्वारा संघ के 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर चर्चा की गई जिसमे प्रमुख मांगो में :- विभागीय जांच आयुष्मान योजना मे वित्तीय गडबडी, भ्रष्ट अधिकारियो पर त्वरित कार्यवाही, समयमान पदोन्नति, एवं जीवन दीप समिति कर्मचारियो को सीधी भर्ती के पदो मे अनुभव का लाभ दिये जाने, एवं स्वास्थ्य विभाग मे ठेका प्रथा को समाप्त करते हुए कार्यरत कर्मचारियो को कुशलता के अधार पर कलेक्टर दर पर वेतन प्रदाय किये जाने हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवाये द्वारा उक्त मांगो को प्रमुखता से निराकरण करने हेतु संबधितो को निर्देशित किया गया।
साथ ही मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जगदीश सोनकर द्वारा प्रदेश से आये हुए कर्मचारियो से मिलने से इन्कार करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया जिससे प्रदेश के समस्त कर्मचारियों मे आकोश व्याप्त है। साथ ही ग.स्वा. कर्मचारी संघ के द्वारा बताया गया कि संचालक जगदीश सोनकर को 15 दिवस के अंदर नही हटाये जाने पर छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रांत व्यापी आंदोलन किया जायेगा।
उक्त प्रर्दशन श्री आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व मे हजारो के संख्या में कर्मचारी शामिल हुए जिसमे संघ के अन्य पदाधिकारी प्रदीप बोगी, रविन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र राय, चेतन सिन्हा, एस.एस. सोनी, एस.पी.देवांगन, राजेन्द्र यादव, प्रफुल्ल पाल, ईश्वर साहू सतीश पसेरिया, बी.के. शुक्ला, नितेश सिन्हा, सत्येन्द्र गुप्ता, अरूण ताम्रकार, चन्द्रहास नाग, अजय सिंह परिहार, चंचल देवांगन, कमलेश उसेंडी, विजय दोरे, हंसाराम वर्मा, संतोष गिरि, सदाशिव दुर्गम, जी.के पटेल, मनीषा जाधव, रूनू दत्ता, मनोज वाधवानी, एस.आर. नवंरगें, सुशील गुप्ता, धनेश्वरी, हेमंत मरावी,
संजय सिंह, मदनलाल साहू, आदि उपस्थित रहे।
उक्त प्रदर्शन को श्री ओ.पी. शर्मा संरक्षक सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री अनिल शुक्ला संयोजक कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा, श्री संजय सिंह प्रांताध्यक्ष लिपिक संघ, श्री जितेन्द्र ठाकुर प्रांताध्यक्ष कोषालयीन कर्ग. संघ द्वारा नैतिक समर्थन दिया गया।

