छत्तीसगढ़

निजात अभियान के प्रचार प्रसार में लाखों खर्च परंतु अपराध में निरंतर बढ़ोतरी परिणाम शून्य – मनोज सिंह ठाकुर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*रायपुर- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा है कि लगातार रायपुर और छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अपराध से लोग इस कदर त्रस्त एवं परेशान हो चुके हैं कि विपक्ष की नेताओं के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद भी इस पर लिखित अपनी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं ,वहीं दूसरी ओर निजात अभियान के नाम पर अवैध शराब खोरी, नशाखोरी तथा कार्यवाही तथा नशा पर जागरूकता अभियान चलाने के नाम पर लाखों रुपए का विज्ञापन चौक चौराहि पर लगाया एवं इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन चलाया जा रहा है परंतु परिणाम शून्य ही नजर आता है क्योंकि ज्यादातर अपराध नशाखोरों के द्वारा नशा करने के बाद ही किया जाता है अगर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है तो नशाखोरी कम होने या बंद होने की अवधारणा नहीं की जा सकती,श्री मनोज सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ शासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से निजात अभियान पर सार्थक रणनीति बनाकर कर्यवाही किए जाने तथा अवैध शराब धंधा, अवैध नशाखोरी तथा नशा करके अपराध करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई तथा गणेश पक्ष में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग किए हैं