ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

सांस्कृतिक,आध्यात्मिक, ऐतिहासिक धरोहर, सामाजिक ,,प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक उन्नयन विषय पर छत्तीसगढ़ भ्रमण के संस्मरण,,

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
उपर्युक्त विषयों पर गोंडवाना गोंड महासभा नई दिल्ली के महासचिव के समन्वित प्रयास और आमंत्रण से तिरु तरुण पटेल के अगुवाई में गुजरात से ६ सदस्यों की टीम का ३ अक्टूबर को सुबह ट्रेन से रायपुर आगमन हुआ तिरु कंदर्प सिदार, युवा प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तिरु श्यामलाल जगत सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा स्वागत कर उन्हे छत्तीसगढ़ ट्रेन से सामाजिक कार्यशाला केरकछार चांपा जांजगीर शिविर तक पहुंचाने की व्यवस्था किया गया प्रशिक्षण शिविर के बाद वे लक्ष्मीनगर रायपुर में रात्रि विश्राम कर सुबह सात बजे रायपुर से यह अध्ययन टीम तिरु तरुण नेताम के अगुवाई में गंगरेल डेम के तट पर अंगार मोती पेन ठाना के दर्शन किए,तत्पश्चात अंगार मोती ट्रस्ट के पदाधिकारीगण इस टीम का स्वागत किए इस पेन ठाना से आगे तिरु शेर सिंह आचला को या पुनेमी मुठ्वा के आश्रम जंगो रायतार गोटूल नैसर्गिक पर्यावरण निकेतन,मानव संग्रहालय के लिए प्रस्थान किए रास्ते में भानुप्रतापपुर गोंडवाना भवन में समाज के मांझी मुखीयों द्वारा स्वागत के बाद दोपहर ३ बजे दमकासा आगमन हुआ , गोटूल,मान वा संग्रहालय ,आश्रम,नैसर्गिक पर्यावरण निकेतन के अवलोकन के बाद विचार विमर्श ,वार्ता के बाद गोटूल के ओर से विदाई दी गई,तत्पश्चात ५ बजे आचला गुरुजी के अगुवाई में कोंडानार प्रस्थान कर ९ बजे आदिवासी विश्राम गृह कोड़ानार बस्तर आगमन ,यहां बंगाराम सोरी सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष के साथ उपस्थित सगाजनों द्वारा स्वागत किया गया भोजन पश्चात रात्रि विश्राम किए।
दूसरा टीम रात्रि ११ बजे आदिवासी विश्राम भवन कोंडानार आगमन पर तिरु बंगाराम सोरी और सगाजनो द्वारा पुनःस्वागत,किए भोजन व्यवस्था के बाद रात्रि विश्राम, सुबह शनिवार ५ अक्टूबर २०२४ को सुबह सात बजे कोया पुनेमी मुठ्वा,गोंडी भाषाचार्य,पर्यावरण विद, पुरातात्विक अन्वेषक,जंगो राय तार विद्या केतुल,शिक्षण और शोध संस्थान दमकसा के अगुवाई में गुजरात के सामाजिक अध्ययन कर्ता तरुन पटेल और उनके साथी, तरुण नेताम महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा के संग जगदलपुर दश हरा प्रदर्शनी,आसना,बादल के अवलोकन पश्चात वापसी कोंडानार, में विचार विमर्श,वल्लकनार बस्तर लिंगोधाम दर्शन और आश्रम के शिष्यों,गुरुजनों,मांझी मुखियो,सगाजनाें से भेंट मुलाकात, वार्ता, के बाद प्रस्थान अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर गोंडवाना भवन में प्रशिक्षण शिविर के बाद गुजरा ग्राम,ब्लॉक भखारा जिला धमतरी में प्रशिक्षण के बाद ६ अक्टूबर ३ बजे के ट्रेन से सूरत के लिए प्रस्थान किए और भ्रमण में दूसरा टीम गजराज टेकाम के अगुवाई में गुजरात के मुकेश और तीन साथी संग असम से जे नेताम के साथ सुबह ७ बजे कोंडनार से चित्रकोट ८ बजे पहुंच ,८ से९ बजे तक जल प्रपात का सुंदर दृश्य का अवलोकन कर बस्तर हाट में खरीदी के बाद ९ बजे प्रथम।कर १० बजे जगदलपुर बस्तर महाराजा के राजमहल पहुंचकर राजा कमलचंद भंज देव का स्वागत भेंट मुलाकात , उनके द्वारा गुजरात के हालचाल जानने के बाद वे अपने अनुभव मातृ भाषा संस्कृति ,शिक्षा की जानकारी दिए आगे गोंड समाज और आदिवासियों के दशा,दिशा,वर्तमान हालात की जानकारी लिए उन्हें बताया गया कि बस्तर में धर्मांतरण की समस्या,भूमि,वन,खनिज के दोहन और आदिवासियों का विस्थापन ,पुनर्वास की समस्या से अवगत कराया गया इसके साथ ही आंतरिक उपद्रव के समाधान के लिए शिक्षा,रोजगार, स्व रोजगार,आर्थिक उन्नयन ,प्रकृति पर्यावरण आदि विषयों पर विचार विमर्श के बाद राजबाड़ा के बगल में सिरहा सार में जोगी बिठाई का दर्शन, नई रथ का निर्माण का अवलोकन,फिर हस्त शिल्प कला प्रदर्शनी का अवलोकन टीम के सदस्यों ने आदिवासी संस्कृति,इतिहास के बहुत से किताब खरीदी किए, अतिथि पंजी में नाम दर्ज के बाद गोंडवाना के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय आदिवासी समुदाय के चिंतक विचारक, समाजसेवी मान नीय तिरु अरविंद नेताम के निवास में उपस्थित पूर्व विधायक तिरु राजाराम तोड़े एम ,दशरथ कश्यप,तिरु बी नेताम के उपस्थिति में यह अध्ययन दल उपर्युक्त विषयों पर विस्तार से विचार गोष्ठी संपन्न हुआ, मुख्य सार गोंडी,संस्कृति,मातृ भाषा, धन,धरती,वन को बचाने संस्कार शिक्षा सामाजिक एकता पर कार्य के साथ आर्थिक उन्नयन,उन्नत कृषि, जैविक ,व्यवसायिक cash craf खेती में ध्यान देने के उपाय पर गुजरात छत्तीस गढ़ के प्रतिनिधियों के बीच अनुभव का आदान प्रदान हुआ जो अध्ययन टूर के उद्देश्यों की पूर्ति के दृष्टि से सफल आयोजन संपन्न हुआ,
अपरान्ह में बिदा लेकर कोंडा नार में समाजसेवी मातृ शक्ति तिरु नुरु टी के आतिथ्य सत्कार और समाज के मांझी मुखीयों से विश्राम गृहनमे भेट मुलाकात के बाद यह अध्ययन दल अंतिम शिविर भखारा के लिए प्रस्थित हुए।
सार, यह एक सीमित लोगों का सीमित साधन और समय में गुरु कृपा से संपन्न हुआ है,जगदल पुर में यह प्रस्तावित हुआ है। कि छत्तीस गढ़ और गुजरात में राष्ट्रीय स्तर का विचार गोष्ठी जनवरी और फरवरी २०२५ में आयोजित होगी इसके लिए आप सब समाजसेवी सहजन, सगा जन समय और अंशदान के लिए तैयारी करते रहें स्थान और तिथि के सूचना मिलने पर अपने इलाके से एक या दो लोग अपने सामाजिक,सांस्कृतिक, विरासत,आर्थिक,ऐतिहासिक धरोहर,गढ़,किलों के संबंध में लिखित सुझाव लेकर आइएगा यही अर्जी और विन ती है। यह आयोजन गुजरात में आदिवासी समाज और आदिवासी एकता परिषद,छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ,प्रांतीय गोंड महासभा और छग सर्व आदिवासी समाज के संयुक्त तत्व धान में सम्पन्न किया जाएगा आप सबका सहमति, सुझाव,सहयोग, समयदान प्रार्थनीय है।
जय परसा पेन जय सगा पेन सल्ला गाg रा,मो द वीर ची जय सेवा,,
सादर जय सेवा,,
विनीत,सोन ऊराम नेताम
उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा ९४२५२४३७११