ग्राम लौंदा तहसील पथरिया जिला मुंगेली में गैर आदिवासी, आदिवासी के नाम पर जमीन लेकर दोमंजिला पक्का मकान बनाकर काबिज …… कलेक्टर मंजूरी लंबित.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम लौंदा तहसील पथरिया जिला मुंगेली में गैर आदिवासी, आदिवासी के नाम पर जमीन लेकर दोमंजिला पक्का मकान बनाकर काबिज …… कलेक्टर मंजूरी लंबित….
श्री बद्री प्रसाद ध्रुव पिता केजू राम ध्रुव जाति गोंड़ निवासी ग्राम पूछेली तहसील पथरिया जिला मुंगेली ने ग्राम लौंदा तहसील पथरिया जिला मुंगेली की अपनी १.०२ एकड़ भूमि को गैर आदिवासी प्रभाकर और आशीष विश्वकर्मा पिता मोहित राम विश्वकर्मा को विक्रय अनुमति देने के लिए आवेदन किया है. आदिवासी स्टूडेंट यूनियन बिलासपुर तथा गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर के सजग कार्यकर्ताओं ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रमेश चन्द्र श्याम के नेत्रित्व में तहसीलदार पथरिया के कोर्ट में आपत्ति दर्ज किया है.
इस प्रकरण की पेशी 7 अक्तूबर 2024 को थी. आवेदक श्री बद्री प्रसाद ध्रुव के अधिवक्ता ने आपत्ति को ख़ारिज करने की दलील इस आधार पर दी है कि गोंड समाज के स्थानीय सियान/ पदाधिकारी लोग गैर आदिवासी को जमीन बेचने के लिए सामाजिक अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया है. सामाजिक अनापत्ति प्रमाणपत्र में श्री श्रवण ध्रुव सचिव केन्द्रीय गोंड महांसभा लौंदा चक, श्री रामुलाल श्याम प्रधान अध्यापक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाळा पूछेली, उमेद सिंह ध्रुव तथा सरिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत लौंदा के हस्ताक्षर है. सामाजिक अनापत्ति प्रमाणपत्र का छायाप्रति संलग्न है. सामाजिक सियान लोगों के ऐसे अनापत्ति प्रमाणपत्र देने में समाज का हित हो रहा है की उनका निजी हित हो रहा है सोचने की बात है. ?
संयोग से पथरिया क्षेत्र के सगा समाज की बैथक भी 7 अक्तूबर 2024 को मोह्भट्ठा सरगांव के बुढादेव ठाना में आयोजित था. श्री वीरेंद्र मरावी केन्द्रीय गोंडवाना गोंड मह्सभा मुंगेली ने जिला रमेश चन्द्र श्याम को आमंत्रित भी किया था. सो मोहभट्ठा बैठक में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई. सामाजिक अनापत्ति प्रमाणपात्र देनेवाले सामाजिक पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे. उन्होंने समाज से यह भी साझा किया कि वाद भूमि लौंदा गाँव में मुख्य सड़क पर स्थित है. उक्त भूमि पर गैर आदिवासी मोहितराम विश्वकर्मा ने पक्का दोमंजिला मकान बनवा कर निवासरत है. मकान का फोटोग्राफ संलग्न है.

