ऐतिहासिक बूढातालाब को जलकुंभी से शत प्रतिषत मुक्त करने महाभियान महापौर श्री एजाज ढेबर ने सफाई श्रमदान करके प्रारंभ किया

0 2 पोकलेन मषीनों एवं 85 सफाई मित्रों, 35 मछुआरों ने जलकुंभी निकालना प्रारंभ किया 0
0 कृषि विष्वविद्यालय के विषय विषेषज्ञ के सुझाव अनुरूप जलकुंभी को गलाने वाली केमिकल दवा का ड्रोन से छिडकाव करने की तैयारी 0
रायपुर – राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज से राजधानी शहर के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर को शत प्रतिषत जलकुंभी से मुक्त करवाने के महाभियान का शुभारंभ स्वयं सफाई हेतु फावड़ा चलाकर श्रमदान करते हुए किया । महापौर श्री ढेबर के साथ बूढातालाब को जलकुंभी मुक्त करने के महाभियान का प्रारंभ करने के अवसर पर निगम एमआईसी सदस्य श्री सुरेष चन्नावार, पूर्व पार्षद श्री मनोज कंदोई, जोन 7 कमिष्नर श्री विनोद पाण्डेय सहित निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी फावडा चलाकर सफाई श्रमदान किया।
नगर निगम रायपुर मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग गैंग सहित महापौर स्वास्थ्य हेल्प लाईन गैंग को मिलाकर 85 सफाई मित्रों एवं जलकुंभी तालाब से निकालने के विषेषज्ञ 35 मछुआरों की सहायता से बूढातालाब को जलकुंभी मुक्त करने का महाभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने तेजी के साथ जलकुंभी बूढातालाब से बाहर निकालने हेतु एक साथ 2 पोकलेन मषीनों बूढातालाब के सफाई अभियान में विषेष रूप से लगवायी है।
महापौर श्री ढेबर के निर्देष पर नगर निगम रायपुर द्वारा कृषि विष्वविद्यालय के विषय विषेषज्ञ से निरंतर बूढातालाब को जलकुंभी से मुक्त रखने सुझाव लिया जा रहा है एवं विष्वविद्यालय के विषय विषेषज्ञ के समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु दिये गये सुझावों के अनुरूप बूढातालाब में जलकुंभी दोबारा न फैलने देने एवं फैलने से रोकने जलकुंभी को गलाने के कार्य हेतु ड्रोन की सहायता से केमिकल दवा का छिड़काव करने की तैयारी की जा रही है। 2-3 दिन में जलकुंभी की पूरी तरह सफाई करने के बाद ड्रोन के माध्यम से केमिकल दवा का छिडकाव कृषि विष्वविद्यालय के विषय विषेषज्ञ के समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु दिये गये सुझावों के अनुरूप करने की तैयारी प्रषासनिक रूप से प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देष आज सफाई श्रमदान के साथ बूढातालाब को जलकुंभी से मुक्त करने के महाभियान के दौरान महापौर श्री ढेबर ने जोन 7 कमिष्नर श्री पाण्डेय को दिये। महापौर के निर्देषानुसार बूढातालाब की ऐतिहासिक धरोहर को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु जलकुंभी से न केवल शत प्रतिषत मुक्त महाभियान के माध्यम से कराया जायेगा बल्कि मैनुअल, मैकेनिकल एवं केमिकल विकल्पों के माध्यमों से बूढातालाब में दोबारा जलकुंभी फैलने देने से रोकने हर संभव व्यवहारिक उपाय प्राथमिकता से सुनिष्चित किये जायेंगे।
