खेल से होती है बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
बच्चों की सर्वांगीण विकास हेतु तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केन्द्र-नवागांव(घु) के शास. प्राथ/पूर्व माध्य. शाला ढबहा मे हुआ। संकुल प्रभारी मनीराम कुर्रे एवं संकुल समन्वयक उमेश साहू के नेतृत्व में संकुल के सभी विद्यालयों के बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। संकुल स्तरीय बाल क्रिड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो,रस्सी कूद,फुगड़ी,जलेबी दौड़,सुई-धागा दौड़ बालक- बालिका वर्ग में आयोजन किया गया । शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव(घु) के प्रधान पाठक *सरोज बाला राय* के नेतृत्व में बच्चों ने खेलकूद में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रभारी *लखन लाल कुर्रे* एवं *नैंसी मसीह* के टीम ने सामुहिक खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में खो-खो एवं कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग एकल खेल फूगड़ी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान कक्षा -तीसरी के बच्चे कु.तारिणी साहू एवं कु.सुनील साहू रही। बालक वर्ग फुगडी में तृतीय स्थान डिकेश साहू का रहा। इसी प्रकार सुई धागा दौड़ बालक वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पेखन साहू ,हिमांशु साहू का रहा। शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (घु) के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने एवं शाला के नाम को रोशन के किये। उक्त जानकारी संकुल केंद्र के शिक्षक लखनलाल कुर्रे ने दिया
सादर प्रकाशन हेतु
लखन लाल कुर्रे
शास प्राथ शाला नावगॉव घु

