छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित पार्षद ने मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में मच्छर भगाने के लिए कराया धुंआ

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। शनिवार की रात मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में वार्ड क्रमांक 2 के नवनिर्वाचित पार्षद भगतराम हरवंश ने मच्छरों की समस्या से निपटने के लिए निगम कर्मचारियों को आदेश देकर परिसर में धुंआ करवाया। इस धुंआ से मच्छरों को भगाने का प्रयास किया गया, जिससे परिसर में रहने वाले सभी सदस्य राहत महसूस कर सके। इस अवसर पर मीडियाकर्मी आवासीय परिसर कालोनी के सभी सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। पार्षद भगतराम हरवंश ने बताया कि उनका उद्देश्य आवासीय क्षेत्र में नागरिकों को मच्छरों से निजात दिलाना है, और वे आगे भी ऐसी उपायों पर ध्यान देंगे।