ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

ग्राम किरारी (अकलतरा) के प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम और क्षेत्र विकास के लिए उद्योग मंत्री लखन देवांगन से भेंट की …

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

ग्राम किरारी के प्रवासी लोग नौकरी से रिटायर होने बाद औद्योगिक नगरी कोरबा क्षेत्र में बस गए हैं. उनकी दूसरी पीढ़ी अब वहाँ विभिन्न व्यवसाय और स्वरोजगार में आगे बढ़ रही हैं, अपने अपने क्षेत्र को बेरोजगार युवाओं को जाब दे रही हैं. उनकी समस्यों को लेकर रमेश चन्द्र श्याम ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं मंत्री मा. लखन देवांगन से उनके गृह गाँव कोहंडीया, कोरबा में भेट की और समस्याओं से अवगत कराया. मंत्री जी ने तत्काल फोन से सम्बंधित अधिकारी से बात की और काम हो जाने की आश्वासन दी.
अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक ASU ने बिलासपुर संभाग की आदिवासी स्टूडेंट यूनियन की संभागीय सम्मलेन कोरबा में ही करने की जानकारी दी. मंत्री जी ने भी कोरबा क्षेत्र में आदिवासियों के शैक्षणिक दृष्टी से पिछड़े होने के कारण ऐसे आयोजन का हर संभव सहयोग करने का वचन दिया.
प्रतिनिधि मंडल में रमेशचन्द्र श्याम के साथ चिरंजीव उपाध्याय, गौरी शंकर कश्यप और अनिल ध्रुव रहे.
(रमेश चन्द्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष