छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। राजधानी में आज एक महत्वपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण मुलाकात देखने को मिली, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आदिवासी समाज के प्रमुख नेता अरविंद नेताम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। यह भेंट केवल सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के लिहाज से भी विशेष मायने रखती है। श्री नेताम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस मंच पर मतांतरण, जनजातीय जीवन, विकास, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर उन्होंने अपने विचार रखें, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और वैचारिक गहराई में वृद्धि हुई। Also Read – डायल 112 की समीक्षा बैठक, रिस्पांस टाइम में कॉलर की मदद करने के निर्देश जनजातीय समाज की आवाज को मिली प्रमुखता श्री नेताम ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों और विचारकों के समक्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से जनजातीय अंचलों से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ रखा। उन्होंने कहा कि मतांतरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “जनजातीय समाज की प्राचीन परंपराएं, आस्थाएं और जीवनशैली भारत की सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें बचाए रखना हमारा दायित्व है।” इस भेंट के दौरान श्री नेताम ने मुख्यमंत्री से इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे सामाजिक संगठनों, सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन, ग्राम आधारित विकास, और युवाओं के सशक्तिकरण पर भी बल दिया। Also Read – CG BREAKING: 5 अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री नेताम को संघ मुख्यालय के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी और जननेता को राष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “जनजातीय समाज के उत्थान और संरक्षण की दिशा में सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। समाज के वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों से समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।” सामाजिक समरसता को मिलेगा बल इस मुलाकात में डॉ. प्रीति नेताम एवं युवा समाज नेता विनोद नागवंशी भी उपस्थित थे। इन दोनों ने भी इस अवसर को एक सकारात्मक सामाजिक संवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों और संवादों से समाज में जागरूकता आती है और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समन्वय बढ़ता है