राजधानी में कैट का नेशनल ट्रेड एक्सपो 21 से 25 फरवरी 2026 तक*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*बीटीआई ग्राउंड में हर व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र की कंपनियां करेगीं शिरकत*
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु मखीजा श्री राम मंधान,, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट पदाधिकारियों की बैठक हुई । जिसमें कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले राजधानी रायपुर मे 21 से 25 फरवरी 2026 के बीच नेशनल ट्रेड एक्सपों 2026 का आयोजन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में होगा है।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, ने कहा कि एक्सपों में प्रायः सभी सेक्टर की कंपनियां शिरकत कर रही है जिसमें रियल एस्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, महिला स्वयं सहायता समूह, बैंक, फायनेंस, लाइफ स्टाईल, इल घरेलू सामान, फूड जोन, एसेशरिज, पेन्ट्स, कंस्ट्रशन, इंटीरियर डेकोरेशन इत्यादि शामिल हैं। सुई से लेकर कार व घर तक के सारे सेगमेंट एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगें। हर शाम नामचीन कलाकारो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें। आमजनों की सुविधा एवं सुरक्षा का ख्याल करते हुए अग्निशमन् के पुख्ता इंतजाम इस फेयर में किया जायेगा। नेशनल ट्रेड एक्सपो को लेकर आमजनों में हर्षित का माहौल हैं एवं साथ ही व्यापारियों में भारी उत्साह ह,ै जहां एक ओर व्यापारीगण भावी व्यापार की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं वहीं आमजन लंबे समय बाद इस प्रकार के भव्य आयोजन जो पूरे परिवार के लिए लाभकारी हैं, इसे लेकर आकर्षित हो रहें हैं। नये नये उत्पाद एवं जानकारियां पूरे परिवार को इस फेयर से प्राप्त होने वाली हैं। उन्होनें आगे बताया कि आयोजन का उद्देश्य सभी ट्रेड से व्यापारी को एक दूसरे को जानकारी उपलब्ध कराना और आम उपभोक्ता को एक ही छत के नीचे उनकी जरूरतों की खरीदी के लिए अवसर उपलब्ध कराना हैं।बैठक में कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, भरत जैन, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, मोहन वर्ल्यानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, निलेश मुंदडा, रतनदीप सिंह, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, रौनक पटेल, मितेश पटेल, निपेश प्रजापति, गोल्डी जैन प्रकाश माखीजा एवं हर्षवर्धन गुप्ता आदि।

