जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु,
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु,, भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर परिभ्रमण को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण।*
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में आगामी 26 फरवरी को श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, भारत की माननीय राष्ट्रपति का जमशेदपुर कदमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
माननीया राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, अपातकालीन चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात रूट, वैकल्पिक रूट, साफ-सफाई एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी अतः हर दृष्टिकोण से व्यवस्था दुरूस्त रखने की जरूरत है।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी व आयोजन समिति के लोग उपस्थित रहे।
माननीय राष्ट्रपति महोदया का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

