पतंजलि योग समिति ने खेली फूलो की होली, ढोल-नगांड़े के थाप से गूंजा अनुपम गार्डन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज योगाचार्य छबिराम साहू के आव्हान पर योग साधकों ने लिखे ग्रहणकाल में “राम नाम रायपुर- वर्ष 2012 से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पतंजलि योग समिति अनुपम गार्डन में योगाचार्य छबिराम साहू के नेतृत्व में फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर ढोल- नगाड़ा के साथ फाग गीत गाए । साथ ही फूलों होली खेलकर जल बचाने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण एवम संवर्धन का संदेश भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि सभी साधकों ने कतारबद्ध होकर फूलों के वर्षा कर एक – दूसरे को भाई-चारे के साथ सभी साधक – साधिकाओं ने फूलो की होली खेली और सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां भी दिए। गौरतलब है इस अवसर पर राजधानी के सुप्रसिद्ध फाग गायक आर. एन. नाविक ने अपने फाग गीतों से लोगों का मन मोह लिया, और सभी साधको को अपने ढोल-” नगांड़े के थाप पर बडे हर्षोल्लास के साथ नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी साधक होली गीत संगीत के माध्यम से नाचते हुए आनंद उठाएं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ साधक पुखराज जैन, विजय लाहोटी, जे.पी. महामल्ला, ढालचंद जैन, मनोज सोनी , राजेंद्र अग्रवाल, राजू कोचर, शत्रुघ्न सोनकर, प्रमिला साहू भागीरथी सोनी, चंदूलाल टांडी, प्रहलाद दमाहे, रितेश तंबोली के अलावा अधिक संख्या में साधकगण उपस्थित थे। इस दौरान आयोजन में मभी साधको का विशेष योगदान व सहयोग मिला। ग्रहण काल के दौरान हस्तलिखित “राम नाम” के प्रति को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भेजने का संकल्प भी लिया गया।

