जंगली भालू अपने भोजन की तलाश के लिए गांव में घुमते नज़र आते हैं
जंगल में भालुओं के लिए भोजन नहीं है
जंगल प्रकृति का अनमोल उपहार है। यहाँ अनेक प्रकार के जीव-जंतु रहते हैं। भालू भी जंगल में रहने वाला एक महत्वपूर्ण जंगली जानवर है। वह फल, शहद, जड़ें, कीड़े-मकोड़े और छोटे जीव खाकर अपना जीवन बिताता है। लेकिन आज जंगलों की कटाई और पर्यावरण प्रदूषण के कारण भालुओं के लिए भोजन की समस्या बढ़ती जा रही है। डौंडी ब्लाॅक के सिंघोला,मंगलतराई मथेना के जंगलों में भालू बहुतायत है आज कल ये भालू रात को भोजन की तलाश में गांव की ओर आ जाते है जिससे गांवों में अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
लगातार पेड़ों की कटाई से जंगल नष्ट हो रहा है। इससे फलों के पेड़ कम हो गए हैं और मधुमक्खियों के छत्ते भी नष्ट हो रहे हैं। कई बार जंगलों में आग लगने से भी प्राकृतिक भोजन समाप्त हो रहा है इसी कारण भोजन की कमी के कारण भालू गाँवों और शहरों की ओर आने लगें हैं। इससे मनुष्य और वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है।
भालुओं और अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित रखने हेतु, जंगलों की रक्षा करनी होगी। अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करना चाहिए। तभी जंगलों का संतुलन बना रहेगा और भालुओं को पर्याप्त भोजन मिल सकेगा। शासन को यहां भी जामवंत परियोजना जैसे कोई परियोजना पर विचार करना चाहिए जंगली भलू

