Thursday, May 21, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त आईएएस श्री जी.आर. चुरेन्द्र बने अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
कार्य कुशलता, आत्मीय व्यवहार एवं सामाजिक योगदान के फलस्वरूप निर्वाचन में प्रचण्ड मतों से विजयी हुए श्री चुरेन्द्र
बालोद, 21 मई 2026
सेवानिवृत्त आईएएस एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवक श्री गोविंद राम चुरेन्द्र अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पाकुरभाट के चुरगियां मांगलिक भवन में 17 मई 2026 को विशाल संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति में संपन्न निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त आईएएस श्री चुरेन्द्र प्रचंड मतों से हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज के केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान श्री चुरेन्द्र के पक्ष में 150 मत प्राप्त हुए एवं उनके प्रतिद्वंदी श्री टेकराम भण्डारी को सिर्फ 12 मत ही प्राप्त हो सका। श्री जीआर चुरेन्द्र को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके अप्रीतम कार्य कुशलता, बहुत ही नम्र, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार एवं समाज के प्रति उनके योगदान के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि श्री जीआर चुरेन्द्र आदिवासी समाज के अलावा सर्व समाज में बहुत ही लोकप्रिय नाम है। उन्हें बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के एक गरीब परिवार में जन्म लेकर कड़ी मेहनत एवं लगन के बदौलत वरिष्ठ आईएएस जैसे महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जी.आर. चुरेन्द्र छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशासनिक सेवाओं के दौरान अत्यंत लोकप्रिय और कर्मठ अधिकारी रहे हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम, अपर कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कलेक्टर तथा रायपुर, दुर्ग, बस्तर व सरगुजा संभाग के कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री चुरेन्द्र अपने अतिशय, नम्र एवं संवेदनशील व्यक्तित्व तथा अपने कार्यकुशलता के कारण प्रत्येक वर्गों के लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। उनकी पहचान सबका कल्याण चाहने वाले, समाजवादी एंव राष्ट्रवादी विचार धारा को लेकर कार्य करने वाले व्यक्तित्व के रूप में है। श्री चुरेन्द्र जैसे सुलझे हुए व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के सभी वर्ग के लोगों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है।
इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों का भी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न किया गया। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में डौण्डी विकासखण्ड के शिक्षक श्री गजेन्द्र रावटे एवं श्रीमती ममता भैंसवारे निर्वाचित हुए। इसी तरह श्री संयुक्त संचालक कोष लेखा श्री प्रेमलाल साहरा को केन्द्रीय महासचिव एवं सचिव के रूप श्री विजय नाग निर्वाचित हुए। इसी तरह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर श्री आर.आर. चुरेन्द्र एवं केन्द्रीय अंकेक्षक के रूप में श्री नेमीचंद देव निर्वाचित हुए। इसके साथ ही कार्यकारिणी के शेष मनोनीत पदों पर समाज के प्रतिनिधियों का मनोनयन शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासभा की सलाहकार व डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, समाज के संरक्षक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जी.आर राना, केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पी. आर. नाइक, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंतूराम पवार, केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व आईपीएस श्री आर.एस. नायक, क्षेत्रीय महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र कोठेवार, छत्तीसगढ़ महासभा बड़ेडोंगर के अध्यक्ष श्री लतेल राम नाइक, छत्तीसगढ़ महासभा बड़ेडोंगर के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार चनाप सहित केंद्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के महासचिव श्री झुमुक रावटे, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
ज्ञातव्य हो कि इस संगठन के अंतर्गत छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, उड़ीसा, आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना जैसे विभिन्न राज्यों में निवास करने वाले हल्बा, हल्बी जनजाति के सदस्य शामिल हैं, जो भारत सरकार, राज्य सरकारों, अर्धशासकीय एवं निजी संस्थाओं में अधिकारी व कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। यह संगठन अपने सदस्यों के कल्याण और समाज की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करता है।