राष्ट्रीय

सर्व आदिवासी समाज का राष्ट्रीय स्तर के महासम्मेलन आगामी जनगणना में आदिवासी धर्म कोड कि मांग

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज पश्चिम बंगाल प्रदेश के आसनसोल जिले पर भारती भवन बर्नपुर में सर्व आदिवासी समाज का राष्ट्रीय स्तर के महासम्मेलन में पांचवीं अनुसूची प्रदेश और छठवीं अनुसूची क्षेत्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आदिवासी समाज रहते है ओ प्रान्त छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, असम, बिहार, उतर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के सभी आदिवासी समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिले एवं ब्लॉक और ग्रामीण स्तर के समाज प्रमुख उपस्थित होकर अपना पहचान , अस्तित्व और संस्कृति के साथ आगामी जनगणना 2026-27 में सभी आदिवासी समाज के लिए आदिवासी कॉलम की मांग जो पुराने जनगणना में लिखा गया है उसको लिखने के लिए सहमति बनी और गांव गांव तक अपने सगा भाई लोगों तक जानकारी मुहैया किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आगामी बैठक अन्य राज्यों में होना प्रस्तावित हुआ ।
36गढ़ प्रदेश रायगढ़ जिले से इस महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रभाग गोंडवाना गोंड महासभा भारत कंदर्प राज सिदार विनोद भगत राजी दीवान राजी पहाड़ा भारत , दीपक लकड़ा उरांव, विजय भगत, कृत नारायण उरांव, कलानिधि उरांव,सुदर्शन उरांव, विजय बहादुर उरांव, धर्मिलाल उरांव सहित सामाजिक प्रमुख शामिल हुए ।