गोंड महासभा ने फूलो देवी नेताम के दूसरी बार राज्यसभा सदस्य व श्रीमती माया चिंतामण ईवनाते को महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए जाने तथा डायमंड ध्रुव के यूपीएससी में चयनित होने पर शुभकामनाएँ प्रेषित किये
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना गोंड महासभा की अति महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक दिनांक 7 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिशुपाल शोरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र में आहूत किये जाने पर चर्चा किया गया। सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विभिन्न विषयों पर पदाधिकारीयो ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर महासभा की ओर से समाज के गौरव श्रीमती फूलो देवी नेताम के दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के लिए छत्तीसगढ़ से निर्वाचित किए जाने एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य श्रीमती माया चिंतामण ईवनाते जी को महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए जाने तथा डायमंड ध्रुव के यूपीएससी में चयनित होने पर पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये। बैठक के समापन पर महासभा को सदैव विशेष सहयोग करने वाले कनक गुरुपीठ कर्नाटक के पीठाधीश स्वर्गीय श्री रामानंद स्वामी के निधन एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय देव कुमार गोंड के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव द्वारा किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष खाम सिंह मांझी ,प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल मर्सकोले विधायक बरघाट मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय सचिव के एम मैत्री कर्नाटक, दिवाकर पेंदाम महाराष्ट्र सच्चिदानंद गोंड पश्चिम बंगाल, हेमंत ध्रुवा उड़ीसा ,डॉ. शंकर लाल उइके, सांस्कृतिक सचिव रघुवीर सिंह मार्को, आर्थिक उद्यमिता एवं व्यापार प्रभाग प्रभारी डॉ. नारवेन कासव टेकाम, महिला प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हिरासन उइके,राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रभाग श्रीमती कांति नाग, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंबिका प्रसाद शांडिल्य, संयुक्त सचिव जागेश्वर नेताम, भुवनेश्वर सिदार, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती बसंता ठाकुर, भरत लाल मार्को, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश चंदन लाल मर्सकोले, कर्नाटक से रामा गोंड, संभागीय संयोजक बिलासपुर आरसी ध्रुव, महाराष्ट्र से रमेश कोर्चो, महिला प्रभाग प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीरा सिदार , प्रदेश महासचिव उड़ीसा प्यारी मोहन नायक, मुंगेली से अकत ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे।

