छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की तुयेगोंदी बालोद को लेकर बैठक संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज तुयेगोंदी पाटेश्वर धाम मामले मे 40 सदस्यीय कमेटी गठन का निर्णय ,
बाजा बोर्ड, महुआ बोर्ड व शाकंभरी बोर्ड का गठन न होने से सरकार पर उपेक्षा का आरोप
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की बैठक रविवार को गुरु घासीदास संस्कृति भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ ईस्ट देव की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।।
कार्यक्रम में बालोद जिला के जामडीपाठ पर आदिवासी समाज के पूजा स्थल के जमीन पर पर अवैध कब्जा के विरुद्ध छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ में आक्रोश व्यक्त किया गया, वहीं छत्तीसगढ़ के बाहरी व्यक्तियों को छत्तीसगढ़ में जमीन बिक्री पर रोक लगाने एवं गाड़ा समाज के लिए बाजा बोर्ड, अघरिया पाल समाज के लिए भेड़ एवं ऊन संवर्धन बोर्ड, कलार समाज के लिए महुआ बोर्ड, कलार समाज के शाकंभरी बोर्ड का गठन की मांग पर चर्चा किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हैं सर्व आदिवासी समाज के विनोद नागवंशी ने जामडीपाठ क्षेत्र में संरक्षित वन में अवैध कब्जा एवं निर्माण और उस लंबित शासकीय कार्यवाही , तुयेगोंदी में आदिवासियों का सदियों से पारंपरिक आस्था का स्थल जाम्हा बाबा और कैना में कब्जा के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि सामाजिक समस्या के हल के लिए प्रदेश सरकार को कोई ठोस पहल करनी चाहिए शासन आज भी आदिवासियों के रीति रिवाज और परम्परा को समझने का प्रयास नहीं करता । उन्होंने कहा देश में कानून है लेकिन तुयेगोंदी में शासन अवैध निर्माण और वन कब्जा में कानूनी कार्यवाही नहीं कर रही है चिंता का विषय है । संगठन के मजबूती पर जोर दिया ।
वरिष्ठ नेता नंद कुमार सांय ने कहा कि सभी लोगों को बैठकर सोचना पड़ेगा और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज को एकजुटता से अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अकबर राम कोर्राम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में हजारों एकड़ जंगल काट दिया गया और बाहरी व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। अभी भी तुएगोंदी का संवैधानिक अधिकार सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र (CFRR) जानबूझकर नहीं दे रहे है और बाबा के अवैध काम को संरक्षण दे रहे है समय रहते इस मामले पर ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्रम को सभी प्रमुखों सर्व श्री युवराज सिन्हा ने कहा वंहा पर लगभग 35 करोड़ का कार्य कैसे हो रहा शासन का सहयोग लगता है समाज को उलझाने के लिए। गोपाल साहू, उग्रसेन ,शिव सारथी, पूहुप राम यदु, राजा निर्मलकर, अश्विनी बबलू त्रिवेंद्र, बोधि राम निषाद, ललित काकड़े राकेश वैष्णव ने संबोधित करते हुए आदिवासी समाज को समर्थन करने की बात कही ।
कार्यक्रम का सफल संचालन छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ अध्यक्ष श्री रमेश यदु ने किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के पदाधिकारियों सहित पूर्व सांसद नंदकुमार साय, अरविंद नेताम पूर्व आईजी अकबर राम कोर्राम, आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी एस रावटे कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा,चंद्राकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर प्रगतिशील सतनामी समाज से अश्विनी बबलू त्रिवेन्द्र, पी आर यदु,निषाद समाज से बोधिराम निषाद ,वैष्णो समाज से राकेश वैष्णव, कोलता समाज से चित्रसेन प्रधान,नाई समाज से चित्रसेन,मनवा कुर्मी समाज के महामंत्री संतोष, धोबी समाज से राजा निर्मलकर तेलसी कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुंडलिका ,गहरा समाज के प्रतिनिधि श्रीमती जमुना सिरमौर नागरजी आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नागर, सोनी समाज के अध्यक्ष भगत राम सोनी, मगधा यादव समाज महामंत्री मनोज यादव ,देशमुख समाज से प्रदीप देशमुख ,सारथी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिव सारथी,
साहू समाज से गोपाल साहू गाडा समाज माधव देवदास ,पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर अहिरवार समाज प्रतिनिधि कृष्ण रायकर मरार, पटेल समाज से यज्ञ दत्त पटेल, देवांगन समाज से सुरेश देवांगन
सहित धनमती यादव, जमुना देवी श्रींमोर, दिनेश निर्मलकर, , प्रणव वर्मा, मनोज यादव, ललिता यादव, ईश्वरी यादव, संतोष आडील, विजय साहू, देवेंद्र साहू, शिवमोहन ठाकुर, भगत राम सोनी , भोजराम डड़सेना, अकदा ठाकुर , तुकाराम कोर्राम, देवकोर्रम, ,यू आर गंगराले अश्वनी कांगे, ललित नूरोटि सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

