रायपुरस्वास्थ

डी.के.एस. धर्मशाला को कब्जामुक्त कर मरीजों के परिजनों के लिए पुनः शुरू करने की मांग, 8 जुलाई 2026 को हस्ताक्षर अभियान

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए वर्षों तक आश्रय स्थल रही डी.के.एस. धर्मशाला वर्तमान में कब्जे की स्थिति में है, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों को ठहरने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए डी.के.एस. धर्मशाला को कब्जामुक्त कर पुनः मरीजों के परिजनों के लिए धर्मशाला के रूप में संचालित किए जाने की मांग को लेकर *दिनांक 08 जुलाई 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे* से डी.के.एस. हॉस्पिटल चौक, रायपुर में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की जाएगी कि वे हस्ताक्षर कर इस जनहित की मांग का समर्थन करें, ताकि दूरदराज़ से आने वाले मरीजों के परिजनों को पुनः निःशुल्क सुरक्षित ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
आलोक मिश्रा
प्रदेशाध्यक्ष
छ ग स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ