Uncategorized

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों (सिविल डिफेंस) के द्वारा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय सेवाएं

Spread the love

रायपुर – 19 मई, 2020/ पीआर/आर/80

आज पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी (कोविड-19) के चपेट में आ चुका है। भारत में जिस गति से यह महामारी पैर पसारती जा रही है, इससे लड़ने में रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, में विभिन्न विभागों में पदस्थ रेलवे कर्मचारियों द्वारा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के रूप में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्वेश्य ’जनता के साहस और मनोबल को ऊंचा करना, जीवन रक्षा की भावना और मनोबल जागृत रखना’ आपातकालीन परिस्थिति में सर्व सामान्य जनता की रक्षा करना है। सामन्यतः नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के द्वारा आपातकालीन स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल व चिकित्सा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।
नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों को मंडल रेल प्रबंधक रायपुर में वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के द्वारा ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया गया जिनसे डयुटी के दौरान वे स्वयं की सुरक्षा करते हुए अपने कार्य का निर्वहन किस प्रकार करेगें, इससे संबधित विभिन्न जानकारियां दी गई।
यहां, यह उल्लेखनीय है कि श्री कोटेश्वर राव/सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर रायपुर के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदशन में पुरी टीम के द्वारा रायपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनां जैसे रायपुर, दुर्ग एवं भाटापारा में प्रवासी मजदूरों के लिए चलाये जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व राजधानी एक्सप्रेस सहित पंद्रह विभिन्न ट्रेनों से आये यात्रियों में उचित सामाजिक दुरी को सुनिश्चित करना, सेनीटाइजर/हैंडवास व मास्क के उपयोग को सुनिश्चित करवाना एवं साथ ही साथ अत्यधिक भीड़ को नियंत्रण में रखना जैसे कार्य को संपादित किया जा रहा है।
उपयुक्त कार्यों को करने हेतु रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे यांत्रिकी, परिचालन, विद्युत, अभियांत्रिकी, डीजल लोको शेड, वैगन रिपेयर शॉप, कार्मिक एवं चिकित्सा विभागों में पदस्थ कर्मचारियों से नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की टीम गठित की गई है। और इस कठिन समय में यह सभी अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *