निशुल्क ई श्रम कार्ड तथा श्रम कल्याण मंडल के शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफीअहमद*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

*रायपुर- छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल सदस्य मनोज सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित निशुल्क ई श्रम कार्ड व छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं की जानकारी हेतु कुशालपुर में आयोजित दो दिवसीय शिविर के समापन में पहुंचे श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद जी ने शिविर में लाभांवित व आमजन से चर्चा कर श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया, तथा श्रम कार्ड बनवाने की जागरूकता के लिए उन्हें बधाई प्रेषित किया, शिविर के माध्यम से लाभान्वित सभी लोगों ने शिविर आयोजन के लिए श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री सफी अहमद तथा सदस्य मनोज सिंह ठाकुर को साधुवाद दिया उक्त शिविर के समापन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसीजन व जनमानस शामिल हुए जिनमें वार्ड अध्यक्ष विष्णु राजपूत महिला वार्ड अध्यक्ष यशोदा चौहान जिला सचिव पूनम चौहान, प्रकाश सिंह ठाकुर, रोहित वर्मा, भारत ठाकुर, विनोद यादव, विशाल ठाकुर, अरविंद सिंह एन एस यू आई से प्रियांशु सिंह, छाया पार्षद बब्बी चंद्रेश साहू था ऑपरेटर अंकित अग्रवाल सहित सैकड़ों जनमानस शामिल हुए , उक्त शिविर आयोजित करवाने के लिए श्रम कल्याण मंडल सदस्य श्री मनोज सिंह ठाकुर को अध्यक्ष शफी अहमद जी द्वारा बधाई प्रेषित किया गया तथा जनमानस में उक्त शिविर व समापन कार्यक्रम में काफी उत्साह का माहौल देखा गया, जनमानस द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाने का निवेदन किया गया*