ग्रामीण विशेषराजनीति

अंबिकापुर , रजवार भवन दिनांक 20 जुलाई 2026 को हमर राज पार्टी के सरगुजा संभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं जोश

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
शासन के रवैया से सरगुजा के जनता परेशान आदिवासी नाराज़
बैठक में वक्ताओं ने सरगुजा संभाग में शासन के अकर्मण्यता , स्कूलों में शिक्षक की अभाव, किसानों की परेशानी , कोयला खनन में आदिवासी समाज का विस्थापन /पलायन से नाराजगी के चलते स्थानीय सरकार की जरूरत और तीसरा विकल्प के रूप हमर राज पार्टी को मजबूत दावा किए। आगामी सरकार हमर राज पार्टी का लेन के लिए संकल्प लिए और बूथ स्तर तक काम करने आह्वान किए। बैठक में महासचिव विनोद नागवंशी, कोषाध्यक्ष महेश रावटे, उपाध्यक्ष परशुराम भगत, जिला अध्यक्ष अल्बर्ट मिंज(जशपुर), बीरबल आयाम(बलरामपुर), मोतीलाल पैकरा(सूरजपुर),तरुण भगत (जिला महासचिव), चंद्र शेखर पोर्ते,सुखदेव भगत, विजय सिंह खुसरो (जिला अध्यक्ष बलरामपुर सर्व आदिवासी),डॉ अमृत मरावी (जिला अध्यक्ष अंबिकापुर सर्व आदिवासी समाज),पूर्व प्रत्याशी अनुक टेकाम, सरजू लकड़ा, राम केवल कुजूर सहित संभाग के सैकड़ो कार्यकर्ता सहभागी रहे।