छत्तीसगढ़ सरकारस्वास्थ

मेकाहारा में मरीजों के ब्लड सैंपल निजी लैब भेजने का गंभीर मामला, वार्ड बॉय नंदलाल खूंटे पर कार्रवाई की मांग तेज*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने पर जेल जाना तय*

रायपुर। मेकाहारा में कार्यरत वार्ड बॉय नंदलाल खूंटे द्वारा भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल निजी लैब में भेजने एवं इसके एवज में कमीशन लेने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में संघ के पास दस्तावेज एवं साक्ष्य उपलब्ध हैं, और विभागीय जांच जारी है।

मरीजों की जान और सरकारी अस्पताल की व्यवस्था से जुड़े इस गंभीर मामले में संघ ने तत्काल निलंबन के साथ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। संघ का कहना है कि यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लीपापोती या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।