Tuesday, August 18, 2026
रायपुर

चंगोराभाठा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान की महिला अध्यक्ष अंकिता मिश्रा को सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि

आज रायपुर शहर के चंगोराभाठा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान की महिला अध्यक्ष अंकिता मिश्रा को सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया साथ में वहाँ की पार्षद ममता तिवारी ने भी समारोह में उपस्थित रही साथ ही वहाँ के गणमान्य लोग , शिक्षक, और अन्य लोग भी उपस्थित रहे इस मौके पे संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंकिता मिश्रा द्वारा खेल कूद डांस प्रतियोगिता और परीक्षा में उत्कृष्ट आये बच्चो को पुरस्कृत किया और उपहार दिए इस मौके पे उन्होंने बताया की हमारी संस्था हर साल बच्चो को उनके किए अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित करती है साथ ही समाज में हो रहे अपराध से जागरूक करती है हमारे संस्था के परिवार के लोग जिसमे हमारे नाना ससुर जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भूतपूर्व विधायक जाने माने लेखक कवि और राज्य सरकार द्वारा जिनके नाम से विशेष सम्मान दिया जाता है साथ ही हमारे घर के दादा ससुर और दादी सास जिनके नाम से इस संस्था का निर्माण हुआ जो एक समाज सेवक रहे समाज सेविका रहे उन्ही से हमे काम करने की प्रेरणा मिलती रहती है उनके आशीर्वाद से ही हम समाज में काम और लोगो की मदद कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी सृजन मिश्रा , गौरव मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे