व्याख्याता रामकुमार कुंजाम बाबा भीमराव अंबेडकर सम्मान से सम्मानित*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरौद के वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार कुंजाम को शैक्षिक और सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि कुंजाम जी द्वारा सतत् सन् 1993 से शिक्षा के साथ समाज में फैले बुराईयों को दूर करने तथा अपने सामाजिक धर्म संस्कृति को संरक्षित करने का अथक प्रयास किया जा रहा है। ताकि समाज में जागृति आए और आदिवासियों में फैले भय भ्रम को मिटाते हुए समाज को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ बेसिक शिक्षा भी देते आ रहे हैं, बच्चों को समय और सिद्धांत तथा लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने अपने माता-पिता तथा गुरु के साथ अपने से बड़े बुजुर्गो की सम्मान तथा नशा पान और अन्य ऐसे विकार जो बच्चों के लिए अहितकर है, से दूर रहते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दिया जा रहा है। इन्हीं कार्यों के कारण शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा डा बाबा साहब अंबेडकर अवार्ड और प्रमाण पत्र से वृन्दावन हाल सिविल लाइन रायपुर में दिनांक 01/09/2026 को सम्मानित किया गया। जिसमें 100 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों शिक्षा,कला, संस्कृति, और सामाजिक उत्थान तथा खेल के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा.संगीता युद्धवीर जुदेव राजमहल जशपुर, अध्यक्षता नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री फूलबाई यादव राजनांदगांव, पद्मश्री डॉ अजय कुमार मंडावी कांकेर,मोहन सुंदरानी छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माता रायपुर, टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा तथा कार्यक्रम के संचालक मन्नूलाल जी चेलक अध्यक्ष शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ रहे।

