दिवंगत डॉ. तरुणेश राज का कुंडा (बरसी) मिलान संस्कार कोरबा में संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
13 सितम्बर को दिवंगत डॉ. तरुणेश राज का कुंडा मिलान (बरसी) संस्कार गोंडी नेंग-नियम के अनुसार डिंगापुर, कोरबा में सम्पन्नं हुआ. डॉ. तरुनेश श्री चैत राम छेदइहा जी जो सी. आर. राज के नाम से जाने और माने जाते हैं, के सुपुत्र थे. सी.आर. राज जी आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा के संस्थापकों के अग्रणी व्यक्तियों में से हैं और वहाँ अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं. वे गोंडवाना गोंड महासभा कवर्धा राज के भी अध्यक्ष भी रहे हैं.
बरसी कार्य में राज जी के परिजन, इष्ट-मित्र, शक्ति पीठ के पदाधिकारी गण, कवर्धा, शक्ति, मालखरौदा, पाली और चाम्पा कोरबा क्षेत्र के गोंड समाज के सियान लोग उपस्थित थे.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अंजोर सिंह सिदार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डी. एल. मरावी कोरबा क्षेत्र के सियान भी पहुंचे हुए थे.
सभी नेंग नियम गोंडी रीति रिवाज के साथ आदिवासी शक्तिपीठ के सेवादारों ने संपन्न कराया.
रमेश चन्द्र श्याम.

