Tuesday, September 22, 2026
छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय जी को छात्र के गुम हो जाने का सौंपा ज्ञापन*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

बलौदाबाज़ार 8 सितम्बर 2026 सर्व आदिवासी समाज जिला प्रतिनिधि मंडल बलौदाबाजार ने जिला कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय को छात्र के गुम होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करने हेतु जिला संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जिसमें सर्व आदिवासी समाज महोदय जी का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि छात्र चि. देवव्रत ध्रुव, पिता स्व. दौलत ध्रुव, उम्र 15 वर्ष, ग्राम लिमाही, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छ.ग. का निवासी है, जो कि घटना दिनांक एवं 30/07/2026 को शास. प्री. मे. आदिवासी बालक छात्रावास अर्जुनी से सुबह 7 बजे छुट्टी का आवेदन लिखकर कहीं चला गया है, जो आज पर्यन्त दिनांक 8 सितंबर 2026 तक लगभग 41 दिन हो गया है। आज तक घर वापस नहीं लौटा है,उनके माता जी द्वारा ग्रामीण थाना भाटापारा में दिनांक 3 अगस्त 2026 को गुम हो जाने की सूचना का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है एवं अपने स्तर पर उसके मित्रों, रिश्तेदारों एवं आसपास के स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। परिवार वाले बहुत परेशान एवं उनके माता एवं भाई का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है
उक्त प्रकरण को निष्पक्ष जाँच कर गुम छात्र को जल्द से जल्द ढूँढने की कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी,जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव,मनोहर मंडावी,जिला कोषाध्यक्ष अभयलाल ध्रुव,जिला सहसचिव दशरथ ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक उपाध्यक्ष बलौदाबाजार कैलाश ध्रुव,समाजसेवी श्यामबाबू ध्रुव,चंद्रेश ध्रुव, सहित युवा प्रभाग के पदाधिकारी कृष्णा ध्रुव दशरमा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे