छत्तीसगढ़ सरकार

आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र, शिकारी रोड (वार्ड क्रमांक-21), सेक्टर केदारपुर,

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी शामिल हुईं।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों का सम्मान किया गया। साथ ही गर्भवती बहनों की गोदभराई की रस्म कर शुभकामनाएं दीं गई l
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कार्यक्रम में ऊषा शर्मा ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर अपना छोटा सिलाई कार्य शुरू किया है। सिलाई से होने वाली आय से वे अपने घर-परिवार के खर्च में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, श्रीमती फुलेश्वरी पैकरा जी, सुभागी बीहड़ जी,राज्य महिला आयोग से सरगुजा संभाग की प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान, परियोजना अधिकारी श्री गौरव सिंह गहरवार, प्रोटेक्शन ऑफिसर श्रीमती सुलेखा कश्यप, सुपरवाइजर श्रीमती कुसुम जायसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता तिवारी, सहायिका श्रीमती सविता रजक, भारवी वैष्णव जी सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।