ग्राम परसाही (अकलतरा) के गौंटिया श्याम सुन्दर सिंह मरकाम को पत्नी शोक … श्रद्धांजलि देने खरौद राज के गोंडवाना समाज के लोगों का लगा ताँता
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज के भीष्म पितामह परसाही के गौंटिया मा. श्याम सुन्दर सिंह मरकाम के अर्धांगिनी श्रीमती ललिता सिंह मरकाम का देहावसान विगत 23 सितम्बर को हो गया था. जिसका दस नहावन कार्य एक अक्तूबर 2026 को संपन्न हुआ. ललिता जी कछार जिला रायगढ़ के दीवान भागवत सिंह जगत के पांच संतानो पुत्र युवराज सिंह तथा चार राजकुमारियों बालमती,ललिता, विमला और मीरा में से एक थीं. परसाही के गौंटिया अंगद सिंह मरकाम के पुत्र श्यामसुंदर सिंह मरकाम से व्याह कर उनकी रानी बनी थी. वे अपने पीछे तीन पुत्रों दिगम्बर, (स्मृतिशेष) नीलाम्बर, श्वेताम्बर एवं चार पुत्रियों सहित नाती पोतो से भरापूरा और हराभरा बखरी छोड़ गयी हैं.
श्रीमती ललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके परिजन, ईष्ट-मित्र तथा क्षेत्र के सगा समाज के सम्मानित जनो के अतिरिक्त अन्य समाज के गणमान्य नागरिक और महिलायें हजारों की संख्या में पहुँचीं थीं.
बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम भी दिवंगता को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ गौंटिया श्याम सुन्दर जी से आशीर्वाद लाभ भी प्राप्त किये. यद्यपि गौंटिया जी जरावस्था की वजह से शय्या पर हैं लेकिन सामाजिक मुद्दों पर अब भी बेबाकी से चर्चा करते हैं और खुलकर सलाह देते हैं.
रमेश चन्द्र श्याम


