ग्रामीण विशेष

गोंड़ आदिवंशियों के आस्था केंद्र रतनपुर मह्माई दाई मंदिर और उमरिया (बिल्हा) के मुक्तिधाम में अतिक्रमण … गोंड समाज ने कलेक्टर से की फरियाद

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रतनपुर स्थित महमाई दाई आदिवंशीय गोंड समाज की कुलदेवी है, और इसमें अन्य ट्राइबल समाज सहित सर्व समाज की भी आस्था है. इस मंदिर में सत्तर के दशक तक गोंड समाज के बैगा द्वारा पारंपरिक सेवा अर्जी किया जाता था. लेकिन कालांतर में श्रद्धालुओं के संख्या में वृद्धि के साथ मंदिर परिसर के विकास क्रम में पारंपरिक पूजा पद्धति बदल दी गई और गोंड़ बैगा को हटा दिया गया है. प्रबंधन के लिए जो ट्रस्ट बनाया गया है उसमें गोंड समाज का एक भी ट्रस्टी नहीं है. इससे गोंड समाज आहत एवं उपेक्षित महसूस करा रहा है.
ग्राम उमरिया ब्लाक एवं तहसील बिल्हा में गोंड समाज के मुक्तिधाम में जहाँ गोंड समाज मिटटी संस्कार संपन्न करते है उस पर अन्य समाज के लोग घर कोठार और खेत बन लिए हैं जहाँ समाज के लोगों के पूर्वज दफ्न हैं. जिसकी शिकायत बिल्हा तहसीलदार और SDM के पास सालों से लंबित है.
गोंड समाज, बिंझवार समाज, खैरवार समाज एवं कंगला मांझी सैनकों ने छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के अगुवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मन की :
1. महामाई दाई रतनपुर मंदिर में यथाशीघ्र गोंड़ी नेंग नियम एवं निषेध के अनुसार गोंड पुजारियों से पूजा / सेवा अर्जी प्रारम्भ हो.
2. ट्रस्ट में गोंड समाज तथा अन्य समाज के सदस्यों को जनसंख्या के अनुपात में ट्रस्टी हों.
3. ग्राम उमरिया में गोंड समाज के लिए मुक्तिधाम चिन्हांकित किया जाए.

जिला कलेक्टर को आगाह भी किया गया कि 15.10. 2026 को गोंड समाज के वरिष्ठ जन महामाई दाई की सेवा अर्जी स्वयं भेंट करेंगे, इसमें अन्य समाज के बिचौलिया पुजारियों का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा.

अभियान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ समाज के प्रमुख लोगों में इन्द्रमण प्रसाद मरकाम, अध्यक्ष गोंडवाना गोंड़ महासभा खरौद राज, भागवत प्रसाद जगत सलाहकार खरौद राज, डॉ. के आर जगत, संरक्षक खम्हारडीह चक एवं जिला अध्यक्ष छ.ग. गोंडवाना गोंड़ महासभा इकाई बिलासपुर, समय सिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, छेदीलाल नेताम जिला उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष खरौद राज, प्रेमसागर मरकाम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शिव चरण जगत कोषाध्यक्ष, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उपकेन्द्र, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, नंदलाल बिंझवार जिला अध्यक्ष बिंझवार समाज, बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज, सुकालू मरकाम सैनिक कंगला माझी सरकार, ग्राम रसेडा से फेकन सिंह मरावी, हरसिंह जगत, ग्राम आमाकोनी से हरसिंह जगत, ग्राम उमरिया मुरकुटा चक से विनोद मरावी, देवलाल मरकाम, रामकला मरावी, संतोष मरकाम, नंदराम मरावी, फत्तु मरकाम, महेश मरावी, रामायण मरावी, राजकुमार मरावी, संतोष मरावी, अंतु नेताम, उपस्थित रहे.

रमेशचन्द्र श्याम