छत्तीसगढ़

भव्य चुनरी यात्रा — एक आस्था, एक संकल्प

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
रायपुर महानगर में आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में रायपुर महानगर के 70 वार्डों से 70 चुनरियाँ प्रभु श्रीराम मंदिर, VIP रोड से प्रारंभ होकर माँ काली मंदिर, आकाशवाणी, रायपुर तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गईं। आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू जी शामिल हुई,इस कार्यक्रम के आयोजक भारवी वैष्णव जी, किरण साहू जी, शारदा चौहान जी एवं सरस्वती वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। माँ दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने संपूर्ण यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा से सराबोर कर दिया।