BREAKING : डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप, सभी प्रशासनिक अधिकारी जो सम्पर्क में आये थे उनका होगा टेस्ट, सम्पर्क में आने वाले रखे जाएंगे क्वारनटाईन सेंटर में

Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

जिले में कल शाम मोहल्ला ब्लॉक में कोरोना के चार एक्टिव केस मिलने के बाद आज सुबह डोंगरगढ़ में एक पाजीटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने डोंगरगढ़ को पूर्ण लॉक डाउन कर दिया है। वहीं बागनदी बॉर्डर को भी पूर्ण लॉक डाउन करने की तैयारी चल रही है।ALSO READ हादसा : ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर, हुआ दिल को दहला देने वाला सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गम्भीर रुप से घायल
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे डोंगरगढ़ को लॉक डाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ बाग नदी बॉर्डर को भी पूर्ण लॉक डाउन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाघ नदी में तैनात डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर है, जिसे कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रशासनिक अमले में जो डिप्टी कलेक्टर से मुलाकात की है, उन सभी को क्वॉरेंटाइन करने की तैयारी चल रही है और सभी की जांच कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी पुष्टि कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने की है।
