गोंडवाना धर्म संस्कृति सरंक्षण समिति, के समर्पित कार्यकर्ता भुवन सिंह सिदार (नेताम) के पोती का छट्ठी संस्कार सम्पन्न..
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
सुरेन्द्र सिंह – बबीता सिदार के प्रथम पुत्री काशवी का छट्ठी संस्कार उनके निवास जयहिंद नगर वार्ड क्र. 3, अकलतरा में बड़े धूम धाम से सम्पन्न हुआ। सुरेन्द्र सिंह-बबीता सिदार श्री भुवन सिंह सिदार (नेताम) के बेटा-बहु हैं। भुवन सिंह जी के परिवार बूढ़ादेव के परम भक्त और गोंडवाना धर्म-संस्कृति के कट्टर समर्थक और संरक्षक हैं। वे किरारी के श्याम परिवार के दामाद हैं.
भुवन सिंह छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग में सीनियर ऑडिटर हैं।

