Uncategorized

राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल हो रहा खत्म

Spread the love

feature-top

रायपुर जिवराखन लाल उसारे. राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अलग-अलग राज्यों की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान बैलेट पेपर से होगा। इसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी और 13 मार्च तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्यसभा में पांच सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर कार्यकाल अप्रैल में खत्म जाएगा। कांग्रेस मेें इस बार प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा जोरों पर है। उनके नाम को खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्तावित किया है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014 में जीते कांग्रेस से मोतीलाल वोरा और भाजपा के रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल हो रहा खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *