स्व. कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि पर 10 मार्च को मोहला विकासखंड के सुवरबोड में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
04 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
राजनांदगांव, 08 मार्च 2026
मोहला मानपुर अंबागढ़ चैकी जिले के विकासखण्ड मोहला में गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ द्वारा आगामी मंगलवार 10 मार्च 2026 को 360 परगना व 14 गढ़ के मालिक, पूर्व जमींदार स्व. कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी दिवस को यादगार बनाने के लिए समाज द्वारा ’आदर्श सामूहिक विवाह’ का आयोजन भी किया गया है, जिसमें गोंड समाज के 04 जोड़े सामाजिक रीति-रिवाज और नीति-नियमों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहला-मानपुर के विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंड समाज केंद्र अध्यक्ष श्री पुरन सिंह कुमेटी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पनाबरस राज जमींदार श्री लक्ष्मेंद्र शाह मंडावी, पूर्व विधायक श्री संजीव शाह कुंजाम, गोड़ समाज के संभाग अध्यक्ष श्री मोहन हिड़को, पूर्व गोंड समाज संभाग अध्यक्ष नरेंद्र नेताम एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक श्री चंदे्रश ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष श्री पदुम सिंह तोप्पा, पूर्व महासचिव श्री तुकाराम कोर्राम, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ट के संभागीय महासचिव श्री लखन सोरी, पूर्व संभागीय सचिव श्री कुमार कोरेटी, ब्लाक संरक्षक श्री नोहरू राम कुमेटी, केन्द्र उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह सोरी सहित श्री प्रबल सलामे, श्री नारायण सिंह नेताम, श्री केजूराम गोगा, श्री राय सिंह सोरी, श्री भाव सिंह कुमेटी, श्री सुखराम तुलावी के अलावा सरपंच उरवाही श्रीमती चित्ररेखा चनापे, सरपंच भोजटोला श्रीमती बिराज बाई उइके, सरपंच संगाली श्रीमती रमशिला नेताम, सरपंच मड़ियानवाड़वी श्रीमती सुंदाय कुंदन धूर्वे के अलावा अन्य समाजिक प्रमुखगण उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च 2026 को कार्यक्रम सुबह 08 बजे से गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ में प्रारंभ होगा। इस अवसर पर महाराज जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा। तत्पश्चात सामाजिक परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराए जाएंगे। गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ (मोहला) व सर्कल वाइवी, भोजटोला, हथेरल एवं बोटेझर ने क्षेत्रवासियों से इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की की अपील की है।

