राजनीति

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘आम आदमी पार्टी’ का विभिन्न जिलों में कार्यक्रम दौरान सैकड़ों महिलाओ ने थामा ‘आप’ का दामन*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज ​रायपुर। ​आज ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ‘आम आदमी पार्टी’ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस विशेष अवसर पर पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली व पंजाब मॉडल से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नारी शक्तियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।रायपुर सहित भिलाई, दुर्ग और अन्य जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिलाओं—जिनमें गृहणियां, कामकाजी महिलाएं और युवा छात्राएं शामिल थीं—को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर ससम्मान सदस्यता दिलाई गई।

​इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ और प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने संयुक्त रूप से कहा, “आज का दिन हमारे संगठन के लिए ऐतिहासिक है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति का हमसे जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की महिलाएं अब बुनियादी सुविधाओं, अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य की राजनीति चाहती हैं। हम अपनी सभी नई महिला साथियों का परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि उनके आने से व्यवस्था परिवर्तन की हमारी लड़ाई और भी मजबूत होगी।”

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। पार्टी में शामिल हुई नई महिला सदस्यों ने भी अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वे अरविंद केजरीवाल जी के जनहितकारी कार्यों और ‘ईमानदार राजनीति’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी। ​विभिन्न जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।