Uncategorized

महापौर श्री एजाज ढेबर ने पुराना नल घर पानी टंकी के पास महापौर निवास में वैदिक मंत्रो व पूजा के मध्य गृह प्रवेष किया

Spread the love


0 निगम के पार्षद श्री प्रमोद मिश्रा ने 7 पंडितों सहित वैदिक मंत्रोच्चारण किया 0
रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज नगर पालिक निगम के पुराना नल घर पानी टंकी के पास स्थित महापौर निवास स्थान में वैदिक मंत्रो एवं पूजा के मध्य गृह प्रवेष किया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद श्री प्रमोद मिश्रा ने 7 पंडितों सहित वैदिक मंत्रो का पूजा विधि करवाने सहित उच्चारण किया। महापौर श्री ढेबर ने कहा कि वैदिक मंत्रो के उच्चारण के श्रवण से एवं पूजा होने से मन को मानसिक शांति की सहज व सरल तरीके से प्राप्ति होती है। उन्होने कहा कि उन्होने आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर निवास में शुभ मुहुर्त में नगर निगम के पार्षद श्री प्रमोद मिश्रा के मार्गदर्षन में पंडितों द्वारा किये गये वैदिक मंत्रो एवं पूजा के मध्य गृह प्रवेष किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *