परसा केंते कोलियरीज लिमिटेड खनन क्षेत्र में एमडीओ अडाणी इंटरपरिसेस लिमिटेड ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

अंबिकापुर । प्रकृति और मनुष्य के बीच बहुत गहरा रिश्ता है, क्योंकि आज तक मनुष्य ने जो कुछ हासिल किया, वह सब प्रकृति से सीखकर ही किया है। हर दिन पर्यावरण दिवस के तौर पर देखे जाने की मान्यता के साथ, पर्यावरण एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के सहयोग से, गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी, अदाणी इंटरप्राइजेज लि. द्वारा पर्यावरण के प्रति अपने कर्मचारियों, कामगारों व उनके परिजनों को जागरूक बनाने का प्रयास किया गया। अदाणी इंटरप्राइजेज लि. द्वारा परसा केते कोलियरीज लिमिटेड (पीकेसीएल) में विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का आयोजन किया गया। इसके पहले एक से चार जून तक पर्यावरण और इसके सुधारों से संबंधित स्लोगन्स, पोस्टर व नए विचारों को लेकर विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का डिजिटल आयोजन भी किया गया था। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2020 को जैव विविधता और उत्सव मनाएं (Celebrate Biodiversity) विषय के साथ दुनिया भर में मनाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को खास बनाते हुए अदाणी इंटरप्राइजेज लि. ने अपने कर्मचारियों, संविदाकारों, कामगारों और उनके परिजनों, बच्चों तथा सम्पूर्ण परिवार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। खास बात यह रही कि कोविड 19 महामारी के मद्देनजर, सोशल डिस्टेंसिंग, सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हुए, यह सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन प्रारूप में संपन्न हुई। जिनमें, नारा (स्लोगन) प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, पर्यावरणीय स्थितियों में सुधार के लिए अभिनव विचार तथा वृक्षरोपण कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल हैं। नर्सरी के समीप हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में 200 से अधिक कर्मचारी व अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में सभी का मास्क पहनना अनिवार्य था।
इतना ही नहीं, अन्य प्रोजेक्ट साइट्स जैसे जीपी3, तालाबीरा में भी पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त अदाणी फाउंडेशन द्वारा खादान के आस पास के गावों में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।
शिव कुमार यादव, उप सरपंच, ग्राम परसा ने कहा कि “हम आगामी दो वर्षों में रक्षाबंधन के अवसर पर 50,000 पौधे रोपेंगे और वृक्ष रक्षाबंधन मनाएंगे, और गाँव की महिलाएँ इन पेड़ों की रक्षा के लिए इन पेड़ों पर अपना रक्षा सूत्र धागा बंधेंगी। आज, परसा में 150 पौधे लगाने के साथ इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।”
उल्लेखनीय है कि अदाणी इंटरप्राइजेज निरंतर ही पेड़ प्रत्यारोपण, नर्सरी में वृक्षारोपण हेतु पौधे तैयार करना, भू-हरी ब्लैंकेटिंग, ग्रीन बेल्ट विकास तथा पर्यावरणीय जागरूकता की अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। अदाणी इंटरप्राइजेज लि. की इस पहल को स्कूली बच्चों से लेकर आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। आज की तारीख तक परियोजना स्थल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 5 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। साथ ही, ट्रांसप्लांटर की मदद से, अब तक 8 हजार से अधिक पेड़ों का प्रत्यारोपण किया गया है।
