Uncategorized

डौंडी के दुर्गा चौक में आज तड़के सुबह एक किराने की दुकान में लगी आग

छत्तीसगढ़

किराना दुकान, मकान और गोदाम एक साथ लगे होने के कारण आग का फैलाव हो चुका

 thaminuteFacebookTwitterLinkedInTumblrPinterestRedditPocketWhatsAppTelegramViberShare via EmailPrint

 आग

डौंडी(बालोद): डौंडी के दुर्गा चौक में आज तड़के सुबह एक किराने की दुकान में रसोई में रखे चार सिलेंडर में दो आग की लिपटों में घिरा एक-एक कर फट गया. दो सिलेंडर के फटते ही आग ने विकराल रूप ले लिया. घर और दुकान अब पूरी तरह से आग की लपटों में घिर चुका.

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को मिली. पुलिस की टीम के कुछ देर दमकलकर्मी भी पहुँच गए. 9.30 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. किराना दुकान, मकान और गोदाम एक साथ लगे होने के कारण आग का फैलाव हो चुका है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर जल्द से आग पर काबू नहीं पाया गया तो मकान में रखे और सिलेंडर फट सकते हैं. इससे स्थिति और भी भयानक हो सकती है. वहीं किराना दुकान संचालक मदन जैन के मुताबिक लगभग 50 लाख का समान जलकर खाक हो चुका है. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.