किसानो को उन्नत धान बीज एवं विभिन्न सब्जियों के बीज वितरण कार्यक्रम

कोरबा। गुरूवार को ग्राम उचलेंगा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के गिधमुड़ी पतुरिया कोयला खनन परियोजना के अंतर्गत सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एसआर.) की ओर से किसानो को उन्नत धान बीज एवं विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज का वितरण कार्यक्रम का आयोजन कोल परियोजना के प्रभावित ग्राम उचलेंगा के प्राथमिक शाला भवन में किया गया। इस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सी.एस.पी.जी.सी.एल. के मुख्य अभियंता (जनरेशन), HTPS कोरबा वेस्ट श्री एस. के मेहता द्वारा धान बीज एवं विभिन्न प्रकार सब्जियों का बीज ग्रामीण कृषको को वितरित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता श्री महे ता द्वारा ग्रामीणो को बताया गया कि सी.एस.पी.जी.सी.एल. कोलब्लाक के विकास के साथ-साथ प्रभावित ग्राम एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्पित है साथ ही कोयला खनन परियोजना प्रारंभ हो जाने पर उनके जीवन में होने वाले परिवर्तन के संबंध में भी अपने विचार व्यक्त किये, इनके साथ उपस्थित सी.एस.पी.जी.सी.एल. के अन्य पदाधिकारी भी कोयला खनन से होने वाले लाभ के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुये ग्रामीणो को आगाह किया कि किसी के बहकावे में दिग्भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में GPCPL के महाप्रबंधक श्री रेवती रमन श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के सी.एस.आर. विभाग द्वारा पतुरियाडांड, मदनपुर, गिद्धमुड़ी, उचलेंगा एवं खिरटी ग्रामों के 20 किसानो को धान उत्पादन की उन्नत एस.आर.आई. पद्धति के माध्यम से धान की खेती हेतु उन्नत बीज एवं खाद प्रदान किया जा रहा है साथ ही साथ विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकें, इसके साथ-साथ इन्ही ग्रामों के 40 अन्य किसानो को हाइब्रिड सब्जियों के बीज प्रदान किये गये हैं, जिससे वो सब्जी का बेहतर उत्पादन कर सकें।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत खिरटी के पूर्व पंच श्री छोटेलाल ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना की एवं भविष्य में भी कंपनी से इस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
इस कार्यक्रम के अंत में गिधमुड़ी पतुरिया कोल ब्लाक परियोजना, GPCPL के महाप्रबंधक श्री रेवती रमन श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में समस्त ग्रामीणो के सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजू लहरी, कार्यपालन अभियंता श्री अजय
नेमा एवं कार्यपालन अभियंता श्री मेहर, एवं श्री पूरन पैकरा, GPCPL की ओर से श्री संजय कुमार, श्री जितेन्द्र बागरी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
