Uncategorized

पांच सेवानिवृत प्राध्यापकों को दी गई भाव-भीनी विदाई

Spread the love

तकनीकी स्टाफ एसोसिऐशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में कुलपति डाॅ. पाटील ने सेवानिवृत प्राध्यापकों का किया सम्मान

रायपुर, 04 जुलाई, 2020। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत पांच प्राध्यापकों को भाव-भीनी विदाई दी गई। प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील की अध्यक्षता में तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय मंे फार्म मशीनरी एवं पावर विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक द्वय डाॅ. बी.पी. मिश्रा एवं डाॅ. मोहम्मद कासिम, कृषि महाविद्यालय रायपुर में कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक डाॅ. राजीव गुप्ता, सस्य विज्ञान विभाग से सेवानिवृत प्राध्यापक डाॅ. सीताराम पटेल तथा सस्य विज्ञान विभाग से ही सेवानिवृत प्राध्यापक डाॅ. जे.एस. उरकुरकर को ससम्मान विदाई दी गई। कुलपति डाॅ. पाटील ने शाॅल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान डाॅ. आर.के. बाजपेयी, निदेशक विस्तार डाॅ. एस.सी. मुखर्जी, कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. राव, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एम.पी. त्रिपाठी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. जी.के. श्रीवास्तव एवं तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डाॅ. संजय शर्मा, उपाध्यक्ष डाॅ. बी.पी. कतलम, महासचिव डाॅ. गजेन्द्र चन्द्राकर एवं कोषाध्यक्ष डाॅ. यमन देवांगन और केन्द्रीय इकाई के उपाध्यक्ष डाॅ. पी.के. सांगोड़े तथा महासचिव डाॅ. जी.पी. बंजारा उपस्थित थे।

(संजय नैयर)
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी