निगम जोन 5 ने रायपुर मुख्य मार्ग में दुकान में डस्टबीन न रखने पर 20 दुकानदारों पर 2450 रू. जुर्माना किया
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
रायपुर – नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग अमले ने जोन के महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के सहयोग से जोन स्तर पर माघव राव सपे्र वार्ड के रायपुरा मुख्य मार्ग की दुकानों में अभियान चलाकर ठेलो गुमटियों में डस्टबीन की जांच की । इस दौरान 20 दुकानों में डस्टबीन न मिलने पर संबंधित दुकान संचालको से कुल 2450 रू. का जुर्माना जोन 5 कमिष्नर श्री अरूण धु्रव के निर्देष पर जोन 5 स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर के नेतृत्व एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू की उपस्थिति में वसूला गया एवं संबंधित दुकानदारों को तत्काल स्वच्छता हेतु दुकान में डस्टबीन रखने कडी हिदायत दी गई । अन्यथा की स्थिति में अगली बार डस्टबीन न मिलने पर दुगुनी राषि का जुर्माना करने की स्वच्छता कायम करने कडी चेतावनी जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दी ।

